देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज की बस मसूरी रोड, देहरादून में हुई खराब, सेंकड़ो यात्री हुए परेशान, आये दिन रोडवेज बसे हो रही है खराब
मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे देहरादून के मसूरी में यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज की बस अचानक खराब हो गई। जिसकी वजह से बस में बैठे दर्जनों सवारियों को काफी परेशानी हुई। बस में कई पर्यटक और स्थानीय सवारी बैठी हुई थी। जिन्हे दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया। बस चालक ने बताया कि बस के इंजन से पानी लीक होने से इंजन गर्म हो गया और इंजन से धुआँ निकलने लग गया।