देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी के विरुद्ध चलाया अभियान, 18 दुपहिया वाहनों को किया सीज़
मंगलवार को शाम 5 बजे रायपुर थाना देहरादून पुलिस ने थानो रोड और मालदेवता रोड में रेस ड्राइविंग और स्टंटबाजी के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल, 7 स्कूटी और चार बुलेट को सीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि 12 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं ।