देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या दौरे पर कसा तंज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या दौरे पर तंज कसा है। उन्होने ईश्वर से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के विकास पर ध्यान देने की सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। करन माहरा ने प्रदेश के ईष्ट देवी देवताओं पर भी ध्यान देने की मुख्यमंत्री से अपील की है।