देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ठग को रेलवे स्टेशन देहरादून के पीछे बारात घर के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलवार शाम 4:15 बजे नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ठग संजय कुमार, पुत्र स्वर्गीय प्रेमदास निवासी,ग्राम गिद्रासु,जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 34 वर्ष हे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादी जगदीश सिंह ने लिखित तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को जिलाधिकारी कार्यालय, देहरादून में डाटा ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।