देहरादून: भाजपा ने महालक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट में कार्यशाला का किया आयोजन, भाजपा विधायक विनोद चमोली ने की शिरकत
मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे महालक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट,देहरादून में भाजपा की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया था।