महागामा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजमहल हाउस में जन संगोष्ठी का आयोजन
Mahagama, Godda | Apr 20, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर पूरे देश में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महागामा के द्वारा ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में महागामा के सभी वर्गों के प्रमुख और प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए।