फतुहा: रैपुरा में नाले का पानी 500 मीटर तक सड़कों पर, नगर परिषद चुप
Fatwah, Patna | May 25, 2026 रायपुर में करीब 500 मीटर तक नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर परिषद मौन साधे हुए हैं। फतुहा से बख्तियारपुर जाने का यह मुख्य मार्ग है। जहां नाली के पानी के कारण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। गड्ढे के कारण कई बार छोटी बड़ी वाहन व बाइक पलट भी गया है। भगवान का शुक्र है कि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।