जबलपुर: शोषण की शिकायत वापस न लेने पर हत्या की धमकी, पीड़िता आरोपी और भाजपा नेता की शिकायत लेकर पहुंची एसपी कार्यालय
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ललित कुंदनानी के खिलाफ 20 मार्च 2026 को थाना घमापुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर 7 अप्रैल 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद भाजपा नेता पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर और अन्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।