Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
DPROSheikhpura
2 views |
Sheikhpura, Bihar
| Jul 18, 2026
MORE NEWS
Sheikhpura, Bihar | Jul 18, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 393, दिनांक 17.07.2026 ***************************** * जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, शेखपुरा में 23 जुलाई को रोजगार कैंप का आयोजन* **************************** दिनांक 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र (DRCC), में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SVATANTRA MICRO FINANCE LTD. द्वारा SFO (Sales Field Officer) पद पर भर्ती की जाएगी। कुल 50 रिक्तियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹12,500 (ग्रॉस वेतन) के साथ PF, ESIC एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यस्थल बरबीघा, मोकामा एवं खुसरूपुर रहेगा। जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों, शैक्षणिक अंक-पत्रों, आधार कार्ड, बायोडाटा (Resume) एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजन कार्यालय, शेखपुरा अथवा कार्यालय के दूरभाष 8279542642 पर संपर्क कर सकते हैं। डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 17, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 397, दिनांक 17.07.2026 ***************************** *टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर 124% स्कैनिंग पर थपथपाई पीठ, एक्स-रे कार्य में ढिलाई पर दी सख्त चेतावनी* ************************** आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को राष्ट्रव्यापी 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने और जिले को इस बीमारी से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन का पैनी नजर है। जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीवी मुक्त अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले में अब तक हुए कार्यों का लेखा-जोखा लिया। समीक्षा में पाया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में टीबी मरीजों की खोज के लिए की जा रही और स्कैनिंग का काम काफी शानदार रहा है। जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 124 प्रतिशत स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, मरीजों की पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एक्स-रे (X-Ray) कार्य की रफ्तार काफी धीमी पाई गई। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त लहजे में कहा कि "एक्स-रे के कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए। यदि इस कार्य में सुधार नहीं हुआ और ढिलाई जारी रही, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।" उनके द्वारा बताया गया कि जन-प्रतिनिधियों की ली जाएगी मदद, वरीय अधिकारी करेंगे दैनिक मॉनिटरिंग अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने पंचायती राज व्यवस्था को इससे जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी पंचायतों के मुखिया और सरपंचों से संपर्क करें। टीबी मुक्त अभियान में इन स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कराया जाए ताकि जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही, अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा इस अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस बैठक में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रबंधकों को आपसी समन्वय बनाकर मिशन मोड में काम करने की हिदायत दी, ताकि शेखपुरा को जल्द से जल्द टीबी मुक्त घोषित किया जा सके। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Bihar Health Department
Sheikhpura, Bihar | Jul 17, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 391, दिनांक 16.07.2026 ***************************** *भूमि विवादों के निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक और अधिकारियों को दिए कई निर्देश* *************************** आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बैठक में भूमि से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मामलों पर गहन चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने जमीन से जुड़े विवादों को आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द सुलझाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए जमीन बंटवारे और मापी (पैमाइश) के मामलों को लंबित न रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि पारिवारिक या आपसी विवाद हिंसक रूप न ले सकें। सरकारी और सार्वजनिक भूमियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। धारा 126 और 163 के तहत कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को टालने के लिए संबंधित संदिग्ध व अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध धारा 126 और 163 के तहत कठोर एवं त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के आवेदनों का होगा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निष्पादित करे और प्रशासनिक पारदर्शिता और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए 'सहयोग शिविर' के तहत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। "सहयोग शिविर के अंतर्गत जितने भी आवेदन लंबित हैं, संबंधित पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर उनकी गहन जांच करें। केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। आवेदनों का निष्पादन पूरी तरह से पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।" अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वारंट निष्पादन कराने सभी थानों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों का ससमय और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे। आगामी पावन श्रावणी मेला को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर अपने-अपने स्तर से ठोस कार्रवाई शुरू करने की हिदायत दी। गुणवत्तापूर्ण जांच पर विशेष जोर बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों की जांच पूरी संजीदगी और निष्पक्षता के साथ जमीनी स्तर पर करेंगे। किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और संबंधित विभागों के अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 16, 2026