महोबा: महोबा स्टेशन में महाकौशल एक्सप्रेस में चढ़ते समय यात्री का पर्स चोरी, ₹6 हजार समेत दस्तावेज गायब
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे ग्वालियर निवासी सुखवीर सिंह का पर्स चोरी हो गया।उन्होंने ने जीआरपी थाना महोबा में तहरीर दी कि वह मऊरानीपुर से ग्वालियर जा रहे थे। महोबा स्टेशन में ट्रेन में चढ़ने के कुछ देर बाद पैंट की जेब से पर्स गायब मिला। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय भदौरिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।