गुना नगर: गुना में पाँच केंद्रों पर नीट परीक्षा हुई, 1770 परीक्षार्थी शामिल, एसपी व एएसपी ने किया निरीक्षण
गुना में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA द्वारा 3 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 5 केंद्रों पर आयोजित की। 1770 परीक्षार्थियो ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा दी। सुबह 11:00 से केदो में प्रवेश दिया गया। एसपी हितिका वासल, एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर और प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।