Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड गेट से 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन, रोकी गई यात्रियों की आवाजाही। केदारनाथ मार्ग पर भारी बारिश से लगातार भूस्खलन हो रहा है. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. गौरीकुंड गेट से लगभग 200 मीटर आगे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, विशाल बोल्डर और चट्टानें पैदल मार्ग पर आ गिरे, जिससे केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल यात्रियों की आवाजाही रोक दी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही क्षणों में पहाड़ी से तेज गर्जना के साथ भारी मलबा और पत्थर नीचे आने लगे. यदि उस समय श्रद्धालु मार्ग पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित जनहानि टल गई. भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और ऊपर से गिरते पत्थरों के कारण राहत एवं बहाली कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं. सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. गौरीकुंड गेट से आगे भारी भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. डीडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी. -नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी- प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना अनुमति आगे बढ़ने का प्रयास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. फिलहाल केदारनाथ पैदल यात्रा पूरी तरह स्थगित है. यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार करने की अपील की गई है. बताते चलें कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. सोनप्रयाग के समीप पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने के कारण प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पूरी तरह मुस्तैद हैं. प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Uttarakhand, India | Jul 30, 2026