डुमरा: सीतामढ़ी में बढ़ती छीन-झपट की घटनाओं पर चैंबर ऑफ कॉमर्स का फूटा गुस्सा, एसपी से की मुलाकात
सीतामढ़ी शहर में लगातार बढ़ रही छीन-झपट की घटनाओं को लेकर व्यापारिक वर्ग में गहरी चिंता व्याप्त है। इसी को लेकर आज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दर्शन कुमार ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान चैंबर के सचिव अरविंद जी भी मौजूद रहे।