खलीलाबाद: अंबेडकर जयंती पर मारपीट मामले में आजाद समाज पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 अप्रैल को जिला अस्पताल गेट के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पहले से दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपियों को पकड़कर न्यायालय