बदायूं: कछला गंगा घाट का जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Budaun, Budaun | Jul 20, 2025 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कावड़ियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कछला गंगा घाट के पुल पर पहुंचकर भी निरीक्षण किया।