बदायूं: बदायूं के वेयर हाउस के पास स्कूटी सवार कांवड़िया ने सड़क पार कर रहे कांवड़िया को मारी टक्कर, दोनों हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 20, 2025 बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजी चौक का रहने वाला 18 वर्षीय ऋषभ गुप्ता पुत्र अनुज गुप्ता रविवार को साढ़े बारह बजे के आसपास स्कूटी द्वारा गंगा घाट से जल भरकर जा रहा था । वहीं थाना मुजरिया क्षेत्र के सब्दलपुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय सुनील पुत्र गोविंदराम आ रहा था। तभी स्कूटी की टक्कर से सुनील घायल हो गया वहीं स्कूटी फिसलने से ऋषभ भी घायल हो गया।