बदायूं: खंडसारी मोहल्ले में गोदाम में ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 20, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के छ:सड़का मोहल्ले का रहने वाला 18 वर्षीय तासिब पुत्र भसीन खंडसारी मोहल्ले में गोदाम में ई रिक्शा चार्ज कर रहा था। कि ई रिक्शा चार्ज करते समय उसे करंट लग गया और वह झुलसकर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तासिब को मृत घोषित कर दिया। तासिब की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।