चाकुलिया: ग्रामीणों ने श्रमदान से लकड़ी और बांस से बनी जर्जर पुलिया की मरम्मत शुरू की
चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत नीमडीहा और सिंदूरगौरी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को एक बार फिर एकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। दो साल पूर्व नाला पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने श्रमदान से लकड़ी और बांस की पुलिया बनाई थी। कुछ दिन पूर्व यह पुलिया जर्जर हो गई थी। इससे गुजरना खतरनाक हो गया था।नीमडीहा गांव के 20 बच्चे पिछले एक सप