नवाबगंज: थाना देवा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार, कब्जे से 1 तमंचा, 2 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद
बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार सुबह लगभग 4:00 जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। *घायल अभियुक्त वीरेंद्र पाल उर्फ गोले पुत्र जैसी राम निवासी सादीपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी व मनोज कुमार वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी अनरवा थाना जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया गया।