कटंगी: नंदलेसरा पुल उफान पर आवागमन बंद, जान-जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे कुछ ग्रामीण
नंदलेसरा में चंदन नदी पर नाले में निर्मित क्षतिग्रस्त पुलिया बीते दो दिनों से लगातार उफान पर चल रहा है। जिससे करीब दर्जन भर के गांवों के ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह लंबी दूरी तय कर सफर करने को मजबूर है। इधर, लाख समझाइश के बाद भी कुछ लोग अपनी जान-जोखिम में डालकर पुल पार करते हुए देखे जा रहे है।