सिकंदराबाद के मोहल्ला छाँसियावाड़ा में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सैनी समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किए।