मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मंगलवार को पचोर सारंगपुर क्षेत्र के दौरे पर रहे , जिनका जगह-जगह लोगों ने फूल माला और गमछा पहनकर स्वागत भी किया।जो शाम 5:00 बजे संस्कृत गांव झिरी पहुंचे जहां ग्रामीणों से मिले और संस्कृत में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गौ सेवा,गो पालन को बढ़ावा देने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।