गोरखपुर: निषाद युवा वाहिनी ने एससी का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुरू किया आमरण अनशन
निषाद युवा वाहिनी के द्वारा निषाद समाज की जायज मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल और दिल्ली की तर्ज पर निषाद समाज की उप-जातियों (जैसे- केवट,मल्लाह,बिंद,निषाद,धीवर, बाथम आदि) का SCजाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये जाने मांग को लेकर बाबा अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया।और समाज को जल्द SC का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया गया।