अटेर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में महिला कांग्रेस का परेड चौराह पर प्रदर्शन,पुतला दहन का प्रयास विफल
Ater, Bhind | Jun 19, 2026 भिंड। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शहर के परेड चौराहा पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर उसे रोक दिया।