बड़ौत: पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में छपरौली में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस से हुई नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Apr 28, 2025 कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में पंडित राजीव शर्मा की अगुवाई में छपरौली में मुख्य बाजार से होते हुए विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिलाएं भी शामिल रही। जुलूस के दौरान कुछ युवा अपने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए थे। लेकिन कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने पाकिस्तान का पुतला फूंकने की इजाजत नहीं दी।