जमुई: बिहार पेंशनर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से 21 सदस्यों को किया गया मनोनीत
Jamui, Jamui | Dec 14, 2025 बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा जमुई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 3 बजे माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पर्यवेक्षक मथुरा प्रसाद ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित अन्य कई समस्याओं पर चर्चा करने और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।