टिब्बी: टिब्बी में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, 9 अप्रैल को जिला कलेक्ट्रेट कूच की तैयारी
कटाई सीजन के दौरान मंडियों में तुलाई व्यवस्था में आ रही बाधाओं और सीमावर्ती राज्यों से अनाधिकृत गेहूं की आवक को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए किसानों ने प्रशासन के साथ विस्तृत वार्ता की और अब अपनी मांगों को मनवाने के लिए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है।