शिवपुरी नगर: शहर के पुराना बस स्टैंड पर थप्पड़ के बदले बेल्ट से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल; थाने में शिकायत नहीं
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुराने प्राइवेट बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरेआम लात-घूंसों और बेल्टों से मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान व्यस्त इलाके में तमाशबीन लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े