कोरबा: सरायपाली में ठेकेदार कर रहे शोषण, ड्राइवर और मजदूरों ने खोला मोर्चा, एसईसीएल को दी अंतिम चेतावनी
Korba, Korba | Apr 20, 2026 एसईसीएल सरायपाली परियोजना में ठेकेदार विनय कुमार उपाध्याय और कंपनी कृष्णा इंफ्रा के अधीन कार्यरत ऑपरेटर, मजदूर एवं ड्राइवरों का लगातार हो रहे शोषण, वेतन में कटौती, ओवरटाइम की अनदेखी और गुंडागर्दी के खिलाफ आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के सक्रिय समर्थन के साथ मजबूत आवाज उठाई गई।