महोबा: बछौंद गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 महोबा सीमा से लगे बछौंद गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। 39 वर्षीय ओमवती कुशवाहा घर में कंडे रख रही थीं, तभी छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।