नईसराय: महिदपुर गांव में सर्वर डाउन होने से खाद के टोकन के लिए किसान परेशान
नईसराय तहसील के महिदपुर गांव में किसान खाद के टोकन बुक नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से साइट सही तरीके से काम नहीं कर रही, जिससे टोकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सोमवार को शाम 6 बजे महिदपुर के किसान अजय रघुवंशी ने बताया कि वे पिछले दस दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण टोकन बुक नहीं हो रहा।