कोंडागांव: कोंडागांव में राज्य मुख्य आयुक्त ने स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा की, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों पर दिया गया जोर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोंडागांव जिला कार्यालय में जिला संघ की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले की स्काउट-गाइड गतिविधियों, योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर्स द्वारा तिलक-आरत.