भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 9 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती, रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बंद
अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 9 मई शुक्रवार को निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने एवं असुविधा से बचने की अपील की है।