परसा: चेतन परसा प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली के खंभे में करंट से एक बकरी की मौत, दूसरी घायल
Parsa, Saran | Sep 14, 2025 परसा प्रखंड के चेतन परसा गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चेतन परसा प्राथमिक विद्यालय के पास लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे में अचानक करंट दौड़ गया.इस दौरान चेतन परसा गांव निवासी मो. मुस्तफा की दो बकरियां खंभे के संपर्क में आ गईं.मौके पर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई.घटना से गांव में अफरातफरी मच गई.........