रुन्नी सैदपुर: अथरी वार्ड 12 में 20 साल से सड़क-नाले का इंतजार, प्रशासन की अनदेखी से लोगों में आक्रोश
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत अथरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव आज भी ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। यहां के लोग पिछले 20 से 26 वर्षों से सड़क और नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है।