मुरैना बानमोर पुलिस ने स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले युवक सोनू कुशवाह को 48 घंटे में दिल्ली से ढूंढ निकाला। सोनू ऑनलाइन गेमिंग में ढाई लाख रुपये हार गया था। परिजनों के डर से उसने अपहरण का नाटक किया और दिल्ली के होटल में छिप गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और जांच के बाद उसे होटल से सकुशल दस्तयाब किया।