मोतिहारी: एनसीबी की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 4 किलो अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया, 3 गिरफ्तार
नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर चार किलो अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने आरएमएस के सामने प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के रेंगनिया गांव निवासी आशुतोष क