मोतिहारी: शहर में एक विक्षिप्त युवक ने दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर किया हंगामा, काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया
मोतिहारी शहर में एक विक्षिप्त युवक ने दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर हंगामा किया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक छत से नीचे खड़े लोगों पर गमले और अन्य वस्तुएं फेंक रहा था। इस कारण सड़क पर आवाजाही बाधित हुई और आसपास के लोगों में भय था