ओमान तट के पास सेट्टेबेलो व्यापारी जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है।
भारत ने ओमान के तट के पास व्यापारी जहाज सेट्टेबेलो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। जहाज पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 21 भारतीयों को अब तक सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 3 भारतीय अभी लापता हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले चिंता की बात हैं।
ये हमले वहां चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं। हम सभी पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील करते हैं ताकि क्षेत्र में फिर से शांति और स्थिरता लौट सके। साथ ही, कहा कि व्यापारी जहाजों और आम नागरिक�
Korba, Korba | Jun 10, 2026