फिरोज़ाबाद: ठेकों के बाहर जाम छलकाना पड़ा भारी, फ़िरोज़ाबाद में 97 लोग दक्षिण पुलिस के हत्थे चढ़े
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 97 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की। थाना दक्षिण क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में ठेकों के आसपास सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।