बाप: पंचायत समिति फलौदी में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
Bap, Jodhpur | Jul 18, 2024 जिला कलक्टर एच.एल अटल ने गुरुवार को पंचायत समिति फलौदी में जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर की जनसुनवाई में बिजली, पानी,सड़क,अतिक्रमण,नगर परिषद नीलामी भूमि, जमीन विवाद सहित कुल 40 प्रकरण प्राप्त हुए।