देहरादून: कैंट कोतवाली पुलिस ने चेरी ग्राउन्ड,देहरादून के पास से दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाईक की बरामद
देहरादून की कैंट कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सावेज, पुत्र शमशाद, उम्र 21 वर्ष वहीं दूसरा आरोपी फरीद पुत्र शकील अहमद, उम्र 28 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 18.06.24 को वादी पंकज कुमार ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाकरा बाजार से बाईक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।