देहरादून: डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, देहरादून में हुई बैठक, कांवड यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
डीजीपी अभिनव कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की (Inter State Co-ordination की Meeting) शुरू हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में डीजीपी ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियों को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बैठक में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ राज्य के अधिकारी भी मौजूद रहे।