देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव देहरादून स्थित सैन्यधाम में किया वृक्षारोपण, पीएम के आह्वान पर लगाया पौधा
राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव स्थित सैन्यधाम स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मां के सम्मान में आंवला के पौधे का रोपण किया और "एक पेड़ मां के नाम" के अभियान की सैन्य धाम से शुरुवात की। अभियान के तहत सैन्यधाम स्थल में 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।