देहरादून: मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हवन यज्ञ एवं गायत्री पूजन कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया भाग
मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हवन यज्ञ एंव गायत्री पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति की प्रार्थना की। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या की ओर से हवन यज्ञ एंव गायत्री पूजन किया गया था।