देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खतौनी की अधिकृत प्रति के लिए लोगों को तहसील जाने की जरूरत न पड़े। इसके लिए ऑनलाईन माध्यम से निर्धारित शुल्क की व्यवस्था कर 15 जुलाई तक खतौनी की ऑनलाईन अधिकृत प्रति उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाए।