छपरा: जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी, अनुदान पर मिलेगा लाभ
Chapra, Saran | Apr 11, 2026 छपरा में अब किसानों को अनुदानित दर पर कृषि कार्य को लेकर बीज एवं पौध दिया जाएगा. जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया के किसानों के अनुदान पर सभी प्रकार के फलदार और सब्जी की खेती का अनुदान दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ अभियान चल रहा है जो लोग पहले आवेदन करेंगे पहली प्राथमिकता उनकी होगी.