चकरनगर: चकरनगर वनखंडेश्वरी चाँदई मंदिर पर कल बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, दुकानें सजी
ऐतिहासिक वनखंडेश्वरी चाँदई देवी मंदिर पर आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और विशेष मेले का आयोजन हो रहा है। इस धार्मिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रंग-बिरंगी दुकानें सजने लगी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि चार दिन तक लगने वाले मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।