बक्सर: ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर घूस मांगने, गाली-गलौज व मारपीट का गंभीर आरोप, न्यायालय में परिवाद दर्ज
Buxar, Buxar | Jan 6, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार पर सड़क पर वाहन चलाने के नाम पर अवैध वसूली, घूस की मांग तथा हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में कृतपुरा निवासी अधिवक्ता पवन कुमार राय द्वारा उत्पाद न्यायालय, कोर्ट संख्या-1 में परिवाद दर्ज कराया गया है।