बक्सर: डलसा बक्सर में बाल संरक्षण पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जानकारी दी गई
Buxar, Buxar | Jan 6, 2026 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को 2:00 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के प्रांगण में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बक्सर जिले में कार्यरत सभी बाल संरक्षण पुलिस पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद बक्सर हर्षवर्धन सिंह ने दी।